पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट के बोगतुई गांव में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोगों को जिंदा जलाने के मामले में राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को बोगतुई गांव में जाने से रोक दिया गया. उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खत लिखकर राज्य में धारा 355 लगाने के साथ-साथ अधीर रंजन ने कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है.

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए अधीर रंजन ने कहा, बंगाल की सीएम यहां पिकनिक मनाने आई थीं. वह हेलिकॉप्टर से आईं, मीटिंग की, खाना खाया और चली गईं. उन्हें स्थानीय लोगों की बात सुननी चाहिए थी.

बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष ने आगे कहा, यह मध्ययुगीन बर्बरता का जीता जागता उदाहरण है. यहां ‘मानव राज’ नहीं ‘दानव राज’ है. मुख्यमंत्री ने राज्य को बर्बाद कर दिया है. पुलिस और टीएमसी की मिलीभगत से राज्य को लूटा जा रहा है. कोई अन्य राज्य बंगाल जैसी स्थिति का सामना नहीं कर रहा है.

रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब एक दर्जन मकानों में आग लगने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी. यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई थी.

तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद रामपुरहाट शहर के बाहरी इलाके में स्थित बोगतुई गांव में कथित तौर पर करीब एक दर्जन मकानों में आग लगा दी गई थी. ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपने नेता की हत्या के प्रतिशोध में मकानों में आग लगा दी. इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी