पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा को लेकर अब लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद तेजी से मामले की जांच चल रही है. इसी बीच अब बीरभूम में हुई हिंसा मामले में एक टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया गया है. बीरभूम के रामपुरहाट के ब्लॉक अध्यक्ष अनारुल हुसैन को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया.

ममता बनर्जी ने दिए सख्त निर्देश
इस हिंसा मामले को लेकर पहले भी पुलिस कई गिरफ्तारियां कर चुकी हैं. तमाम लोगों से पूछताछ की जा रही है और जो भी संदिग्ध हैं उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. आरोपियों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सख्ती दिखाई है, उन्होंने कहा है कि रामपुरहाट हिंसा मामले के संदिग्धों के आत्मसमर्पण ना करने पर उन्हें ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा और पुलिस यह सुनिश्चित करेगी उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले. ममता बनर्जी ने गुरुवार 24 मार्च को बोगतुई गांव का दौरा किया, जहां मंगलवार 22 मार्च को 8 लोगों को कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार दिया गया था. सीएम बनर्जी ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया. साथ ही मुआवजे का भी ऐलान किया गया.

मामले को लेकर जमकर राजनीति
बीरभूम में हुई इस हिंसा को लेकर राजनीति भी गरम है. संसद से लेकर बाहर तक सभी जगह इसका विरोध किया जा रहा है. बीजेपी नेता लगातार इस मुद्दे को उठाकर ममता बनर्जी पर निशाना साध रहे हैं. वहीं टीएमसी नेताओं ने एक बार फिर राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर आरोप लगाया है. टीएमसी का कहना है कि राज्यपाल माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. राज्यपाल को हटाने को लेकर टीएमसी नेताओं ने अमित शाह से मुलाकात भी की है. वहीं बीजेपी संसद में बीरभूम हिंसा का मुद्दा उछाल रही है, बीजेपी सांसदों को प्रदर्शन करते हुए भी देखा गया.

बता दें कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट कस्बे के पास बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के कुछ घरों में कथित तौर पर आग लगा देने से दो बच्चों सहित आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी. माना जा रहा है कि यह घटना सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पंचायत अधिकारी की हत्या का बदला लेने को लेकर हुई. फिलहाल मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है और हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है.

ये भी पढ़ें -

Birbhum Violence: ‘बंगाल में मानव नहीं दानव राज है, मुख्यमंत्री पिकनिक मनाने आई थींं,’ बीरभूम हिंसा पर बोले अधीर रंजन

बीरभूम हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलीं ममता बनर्जी, सीएम के सामने रोए पीड़ित परिवार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट