पीएम मोदी की पैरालंपिक खिलाड़ियों के साथ मुलाकात आज टीवी पर होगी टेलीकास्ट, 11 बजे से देखें

Tokyo 2020 Paralympics: हाल ही में समाप्त हुए टोक्यो 2020 पैरालंपिक गेम्स में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. पहली बार भारत पैरालंपिक गेम्स में रिकॉर्ड 19 मेडल जीतने में कामयाब हुए. पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते पैरालंपिक गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर वापस लौटे खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की थी. इस प्रोग्राम का डीडी के चैनल्स पर टेलीकास्ट होगा.

पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से इस टेलीकास्ट के बारे में जानकारी मुहैया करवाई गई है. ट्वीट में कहा गया, ”चैंपियंस के साथ बातचीत. टोक्यो से खिलाड़ी वैभव लेकर वापस लौटे हैं. पीएम मोदी के साथ खिलाड़ियों की बातचीत को 11 बजे टीवी पर देखा जा सकता है.”

[tw]https://twitter.com/narendramodi/status/1436744420838109186[/tw]

बता दें कि इस प्रोग्राम में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की. पीएम मोदी का कहना है कि टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भारत के एंबेसडर हैं. पीएम मोदी ने इस मुलाकात के खिलाड़ियों से कहा, ”हमें जीतना भी है और हार को हराना भी है.”

पीएम ने बेटियों को सराहा

महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की पीएम मोदी ने खासतौर पर सराहना की. उन्होंने कहा, ”हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. बेटियों को अवसर जरूर मिलना चाहिए.”

इस मुलाकात के दौरान खिलाड़ी भी पीएम मोदी से मिलने पर बेहद उत्साहित दिखाई दिए. खिलाड़ियों ने पीएम से सवाल भी और बताया कि क्यों वो उनसे मिलने से पहले थोड़ा नर्वस महसूस कर रहे थे.

टोक्यो 2020 पैरालंपिक गेम्स में भारत ने इस बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. भारत मेडल टेली में 24वें स्थान पर रहा और उसके हिस्से पांच गोल्ड, आठ ब्रॉन्ज और 6 सिल्वर मेडल समेत कुल 19 मेडल आए.

T20 World Cup: टीम इंडिया के बेहद काम आएगा धोनी का अनुभव, पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने किया यह दावा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News