Irfan ka Cartoon: दिल्ली की लीला गजब.. प्लेन को बनाया नाव! देखिए इरफान का खास कार्टून

<p style="text-align: justify;">दिल्ली में सितंबर में शनिवार शाम तक 383.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस महीने में 77 सालों में सबसे अधिक है. भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी में बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा नाव लेकर ‘राफ्टिंग’ करने पहुंच गए और शहर के कोने-कोने में ‘राफ्टिंग’ का ‘प्रबंध’ करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया. मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने आज इसी मुद्दे पर कार्टून बनाया है. कार्टूनिस्ट इरफान का कहना है कि दिल्ली में बारिश का 77 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. एयरपोर्ट पर पानी भर गया, हवाईजहाज डूब गए. हालांकि इस तरह की तस्वीरें देश में मामुली बारिश होने पर भी दिखाई देती हैं और लोग परेशान हो जाते हैं. सवाल ये है कि आखिर कब ऐसी तस्वीरों का सिलसिला रुकेगा. कौन जिम्मेदार है और उन्हें कब पकड़ा जाएगा.</p> <p><iframe class="vidfyVideo" style="border: 0px;" src="https://api.abplive.com/index.php/playmedianew/wordpress/1148388bfbe9d9953fea775ecb3414c4/e4bb8c8e71139e0bd4911c0942b15236/1966805?embed=1&amp;channelId=3" width="631" height="381" scrolling="no"></iframe></p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News