उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर में जश्न की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. पंचूर की ओर जाने वाले रास्ते में बीजेपी के झंडे लगे हुये हैं. योगी के बड़े भाई मानेंद्र बिष्ट की तबियत खराब थी और वह देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती थे.

कल जब योगी आदित्यनाथ पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने देहरादून आए थे तब वह सबसे पहले अपने बड़े भाई से मिलने अस्पताल गए थे. योगी के भाई महेंद्र बिष्ट आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये अस्पताल से सीधे अपने गांव पंचूर वापस आ गए हैं.

पांच साल पहले अपनी मां से मिले थे योगी

आज शाम चार बजे जब योगी लखनऊ के इकाना में सीएम पद की शपथ ले रहे होंगे तो ठीक उसी समय उनके गांव में इस खुशी में उनके परिवार वाले जश्न मना रहे होंगे. वहीं योगी की माताजी हिंदी बोल और समझ नहीं पाती हैं इसलिये वह गढ़वाली में बोलते हुए बताती हैं कि उनको बहुत खुशी हो रही है.

उन्होंने बताया कि योगी उनसे पांच साल पहले मिले थे. योगी के छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताते हैं कि कल उनके गांव में जश्न मनेगा जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यहां पर गढ़वाली वाद्ययंत्र ढोल दमो की धुन पर लोकगीत भजन और कीर्तन होंगे.आपको बता दें कि योगी आज शाम 4 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन होगा.

शपथ ग्रहण के लिए पूरे लखनऊ को सजाया गया

योगी के शपथ ग्रहण के लिए पूरे लखनऊ को सजाया गया है. लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर इकाना स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्ता पोस्टर और होर्डिंग झंडों से पटा है. लखनऊ के अटल स्टेडियम में अभी से बीजेपी समर्थकों का जुटना शुरू है और ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं.

ABP Ideas of India Live: नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा-सपने के साथ संकल्प जुड़ना चाहिए जो मजबूती दे

आज योगी के साथ शपथ ले सकते हैं 7 महिलाओं समेत 46 मंत्री, दोनों डिप्टी सीएम की हो सकती है वापसी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया