उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कौन मंत्री बनेगा, इसकी तस्वीर साफ हो गई है. केशव प्रसाद मौर्य फिर डिप्टी सीएम का पदभार संभालेंगे. जबकि दिनेश शर्मा की जगह इस बार ब्रजेश पाठक दूसरे डिप्टी सीएम होंगे. शपथ ग्रहण से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं को अपने घर बुलाया. इसे बीजेपी ने परिचय बैठक बताया. इस बैठक में कई ऐसे चेहरे थे, जो योगी 1.0 में मंत्री थे जबकि कुछ नए चेहरे भी इसमें नजर आए. आइए आपको बताते हैं कि यूपी कैबिनेट में इस बार कौन नए मंत्री हैं और कौन पुराने.

कौन हैं नए मंत्री

इस बार यूपी कैबिनेट के नए मंत्रियों में असीम अरुण, सरिता भदौरिया, अरविंद शर्मा, संजय निषाद, आशीष पटेल, प्रमिला पांडेय, विजय लक्ष्मी गौतम, ए के शर्मा, अनूप वाल्मीकि, स्वतंत्र देव सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश्वर सिंह, जेपीएस राठौर और बेबीरानी मौर्य शामिल हैं.

कौन हैं पुराने चेहरे

जो नेता दोबारा योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. वे हैं सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, जयवीर सिंह, जितिन प्रसाद, बलदेव औलख, भूपेंद्र चौधरी, गिरीश यादव, सतीश शर्मा, लक्ष्मी नारायण और संदीप सिंह शामिल हैं.

सीएम योगी के साथ 52 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित कुल 60 मंत्री हो सकते हैं. गुरुवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को औपचारिक तौर पर नेता चुना गया था. इस मौके केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह भी मौजूद थे. विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ को न्योता भेजा.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट