Coronavirus India Update
- भारत में कोरोना के मामले 1 लाख के पार
- महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 35,058, गुजरात में 12 हजार, तमिलनाडु में 11,200, दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले
- दुनिया भर में कोरोना को केस 48 लाख 68 हजार पार
संवाददाता: मयंक शुक्ला
नई दिल्ली। (Coronavirus India Update) कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत हो गयी है लेकिन बावजूद इसके कोरोना वायरस के मामले अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल भारत में कोरोनावायरस का आंकड़ा 1 लाख पार करते हुए कुल 1 लाख 340 पहुंच चुका है। कोरोना संक्रमण के एक लाख के आंकड़े को पार करने वाला भारत विश्व का 11वां देश बन गया है। इसके आवला देश में अब तक 3,156 लोगों की मौत हो चुकी है और 39,233 मरीज ठीक हो चुके हैं।
देश के अलग-अलग राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सोमवार को 2,033 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 35,058 पहुंच गया है और इस दौरान 51 लोगों की जान भी गई है। महाराष्ट्र में अब तक 1249 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में कोरोना के 1,185 नए मामले सामने आए हैं जिसके चलते मुंबई कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21,335 पहुंच गई और 23 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 757 तक पहुंच गया है।
गुजरात में कोरोनावायरस के करीब 12 हजार केस हैं तो वहीं तमिलनाडु में 11,200 केस हैं। इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है जहां 10 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले हैं।
दुनिया भर में कोरोना को केस 48 लाख 68 हजार पार कर चुके हैं व 3 लाख 18 हजार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले अमेरिका में कोरोना के कुल 15 लाख 43 हजार से ज़्यादा केस हैं और अब तक 91 हजार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढे हैं और रूस 2 लाख 90 हजार से ज़्यादा केस के साथ नंबर पर है। रूस के बाद स्पेन 2 लाख 78 हजार से ज़्यादा केस, ब्रिटेन 2 लाख 46 हजार केस व ब्राजील 2 लाख 45 हजार केस के साथ क्रमशः तीसरे चौथे व पांचवे नंबर पर हैं।
Coronavirus India Update
Follow us on Twitter @MNNewsLive to get regular news and updates. Click here to get all Coronavirus News.
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





