सीएम योगी आदित्यनाथ को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- मुझे विश्वास है कि…

<p>योगी आदित्&zwj;यनाथ ने आज लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्&zwj;यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, तमाम केंद्रीय मंत्री और कई राज्&zwj;यों के मुख्&zwj;यमंत्री मौजूद रहे. लखनऊ के शहीद पथ के निकट स्थित &lsquo;भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम&rsquo; में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.</p> <p>इसके बाद प्रधानमंत्री <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> ने ट्वीट कर योगी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं को बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर <a title="योगी आदित्यनाथ" href="https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath" data-type="interlinkingkeywords">योगी आदित्यनाथ</a> जी और उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई. पिछले 5 वर्षों में राज्य की विकास यात्रा ने कई अहम पड़ाव तय किए हैं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा.”</p>

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *