दिल्ली में 3 बच्चों की यमुना नदी में डूबने से मौत, एक का किया गया रेस्क्यू

दिल्ली के वजीराबाद यमुना में दर्दनाक हादसा पेश आया है. यमुना नदी में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया. विजय राठौर नामी बच्चे को पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरनेवाले बच्चों के नाम शिवम, विवेक और विजय है. शिवम की उम्र 12 वर्ष, विवेक की उम्र 15 साल और विजय 17 साल का था. पुलिस ने बताया कि दरअसल उसे 5.30 बजे पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल बचाव एवं राहत अभियान चलाया.

यमुना में 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 बचाया गया

9 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 8 गोताखोरों को शामिल किया गया था और मौके पर दो डीएफ की गाडड़ियों को तैनात किया गया. हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक बच्चों के शवों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने बताया कि गणेश विसर्जन में शामिल होने आए बच्चे पानी की गहराई का अंदाजा लगा पाने में नाकाम रहे और तेज बहाव की चपेट में आ गए. शवों को निकालने के लिए दूसरा ऑपरेशन भी चलाया जाएगा.

पानी की गहराई का अंदाजा लगाने में रहे नाकाम

एक अधिकारी ने बताया, "जब उन्होंने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया, तब मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जल्द ही पीसीआर को बुलाया." हादसे के बाद मृत बच्चों के परिजनों में मातम का माहौल है. बता दें कि दिल्ली में आज सुबह से बारिश भी हो रही है. राजधानी में साल 1944 के बाद सबसे अधिक बारिश को आंका गया है, जिससे एक सदी में सबसे अधिक बारिश वाला सितंबर का महीना बन गया.

AFSPA in Assam: असम सरकार ने AFSPA के तहत और छह महीने के लिए राज्य को घोषित किया ‘अशांत क्षेत्र'

महाराष्ट्र में गणेश पूजा के बाद बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, स्वास्थ्य अधिकारियों की चेतावनी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News