Fuel Price: पिछले 5 दिनों के अंदर चौथी बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानिए आज क्या हैं नई कीमतें

Petrol-Diesel Price Hike: देश में महंगाई बढ़ती ही जा रही है. आज पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98 रुपए 61 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 89 रुपए 87 पैसे हो गई है. कल भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले पांच दिनों के अंदर चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 29 पैसे

देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 29 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 97 रुपए 49 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल की कीमत में में 84 पैसे और डीजल की कीमत में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी. ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है. आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है.

रूस के खिलाफ प्रतिबंध भारत के लिए चिंता का विषय

आशंका है कि रूस के खिलाफ मौजूदा प्रतिबंध ज्यादा वैश्विक आपूर्ति को कम कर देंगे और विकास को प्रभावित करेंगे. कच्चे तेल की कीमत सीमा भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पेट्रोल और डीजल 15 से 25 रुपए महंगा हो सकता है.  फिलहाल भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चे तेल का आयात करता है.

यह भी पढ़ें-

अनिल अंबानी का बड़ा फैसला, आर-पावर और आर-इंफ्रा के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

ABP Ideas of India: ‘मुंबई में तीन लेयर के फ्लाईओवर चाहिए’, बोले नितिन गडकरी, बुलडोजर बाबा और हिंदुत्व पर कही बड़ी बात

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *