Coronavirus Lockdown 4.0 के पहले ही दिन दिल्ली-नोएडा बॉर्डर व नोएडा-गाज़ियाबाद बॉर्डर समेत कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर का ट्रैफिक जाम डीएनडी फ्लाइओवर पर लोगों को रोकने की वजह से लगा। परेशान लोगों का कहना था कि दिल्ली और नोएडा के लिए एक जैसी गाइडलाइन होनी चाहिए।
- Coronavirus Lockdown 4.0 के पहले ही दिन दिल्ली-नोएडा को जोड़नेवाले डीएनडी पर लंबा जाम
- परेशान लोगों का कहना है कि नोएडा में उनके ऑफिस खुले लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया
- उत्तर प्रदेश के डेप्युटी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि एनसीआर और दिल्ली की नीतियों पर मिलकर बात करेंगे
- गौतमबुद्ध नगर जनपद में भी कई जगह आगे ट्रैफिक जाम
संवाददाता: मयंक शुक्ला
गौतमबुद्ध नगर। Coronavirus Lockdown 4.0 के पहले ही दिन दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी जाम लग गया। यह जाम दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (DND) पर लगा। बताया जाता है कि लोगों को दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने नहीं दिया गया जिसके चलते वहां देखते ही देखते भारी ट्रैफिक लग गया। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा-गाज़ियाबाद बॉर्डर समेत कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोग घंटों तक इस जाम में फंसे रहे।
परेशान लोगों का कहना है कि इस तरह की कन्फ्यूजन नहीं होनी चाहिए। अगर बॉर्डर बंद है तो बंद रहें और खुलें तो दोनों तरफ से खुलें। लोगों ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर के लिए एक जैसी नीति बनाई जानी चाहिए। एक निजी कंपनी में कार्यरत व्यक्ति ने कहा कि नोएडा के कुछ दफ्तर खुल गए हैं और ऐसे में बॉस कहता है कि बाकी लोग आ रहे हैं तो तुम भी आ सकते हो। अब ऐसे में दिल्ली से जाने वाले लोगों को मजबूरी में निकलना पड़ा लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया।
दरअसल यह कन्फ्यूजन कोरोना पर गाइ़डलाइंस आने के बाद हुआ जिसमें सीमित स्टाफ के साथ ऑफिस खोलने की इजाजत मिली। ऐसे में लोग घर से निकल पड़े लेकिन बॉर्डर पर उन्हें रोक लिया गया। लोगों को समस्या इस वजह से हुई क्योंकि दोनों ही राज्यों ने अपनी तरफ से अभी ट्रैफिक मूवमेंट पर कोई फैसला नहीं लिया है।

लोगों की परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के डेप्युटी सीएम दिनेश शर्मा ने एक जैसी नीति बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली और एनसीआर के लिए दिल्ली सरकार के साथ मिलकर एक नीति बनाने पर काम करेंगे।
Follow us on Twitter @MNNewsLive to get regular news and updates. Click here to get all Gautam Buddha Nagar News.
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





