बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मजबूरी की वजह से लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैरों पर गिर गए. राजद नेता राबड़ी देवी ने बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की. बता दें कि नीतीश कुमार शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे. भव्य समारोह के दौरान नीतीश की बॉडी लैंग्वेज को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं.

राबड़ी देवी ने किया सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष

नीतीश के हाथ जोड़कर और कमर के बल झुककर प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए उनकी तस्वीरों को विपक्ष ने एक मौके के रूप में लपक लिया है. विपक्ष का तर्क है कि नीतीश की बॉडी लैंग्वेज बीजेपी के सामने उनके ‘आत्म समर्पण’ को दर्शाता है, क्योंकि अब बिहार विधानसभा में संख्यात्मक ताकत के मामले में बीजेपी, जदयू पर हावी हो गई है. राबड़ी देवी ने कटाक्ष किया, "प्रधानमंत्री के चरणों में गिर गए, कुछ मजबूरी होगी."

इसे शिष्टाचार कहा जाता है- उपेंद्र कुशवाहा

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "इसे शिष्टाचार कहा जाता है. राबड़ी देवी इसका मतलब नहीं जानती होंगी, क्योंकि यह उनकी बहू की दुर्गति से स्पष्ट है." कुशवाहा का इशारा राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या की ओर था, जिन्होंने अपने ससुराल वालों पर अपने पति से विवाद होने पर उसे अपने घर से निकाल देने का आरोप लगाया था.

बता दें कि ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका रॉय जो पहले राजद के साथ थे, राबड़ी देवी के पति और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के साथ विवाद के बाद जदयू में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें-

<a title="उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव होंगे विपक्ष के नेता, सपा विधायक दल की बैठक में फैसला" href="https://www.abplive.com/news/india/akhilesh-yadav-elected-leader-of-opposition-in-up-assembly-2089106" target="">उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव होंगे विपक्ष के नेता, सपा विधायक दल की बैठक में फैसला

<a title="’कच्चे तेल की वजह से नहीं, एक्साइज ड्यूटी के चलते बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम’, कांग्रेस ने किया बड़ा दावा" href="https://www.abplive.com/news/india/diesel-petrol-prices-increased-due-to-excise-duty-congress-big-claim-2089129" target="">’कच्चे तेल की वजह से नहीं, एक्साइज ड्यूटी के चलते बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम’, कांग्रेस ने किया बड़ा दावा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट