NEET Exam: कोरोना वायरस के खतरे के बीच आज देश में NEET परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा के लिए देश भर में 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. वहीं अब तमिलनाडु सरकार नीट परीक्षा से छूट देने के लिए विधेयक लाने की तैयारी में है. तमिलनाडु सरकार की ओर से कल विधानसभा में एक विधेयक पेश किया जाएगा. इस विधेयक के जरिए राज्य को नीट परीक्षा से छूट देने की मांग की जाएगी.

दरअसल, तमिलनाडु सरकार चाहती है कि राज्य के छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए NEET परीक्षा न हो. तमिलनाडु सरकार का मानना है कि छात्र केवल राज्य की प्रवेश परीक्षा पास करने पर उसमें आए मार्क्स के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ले सकें.

Tamil Nadu Govt will introduce a bill in the Legislative Assembly seeking state’s exemption from NEET examination, tomorrow pic.twitter.com/iuYHYb0B7u
— ANI (@ANI) September 12, 2021

तमिलनाडु सरकार का कहना है कि इससे सामाजिक न्याय और सस्ती उच्च शिक्षा की व्यापक पहुंच सुनिश्चित होगी. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 12 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET-UG) का आयोजन देश के अलग-अलग शहरों में करवाया है.

नीट परीक्षा से पहले छात्र ने किया सुसाइड

वहीं तमिनाडु के सलेम जिले के एक गांव के रहने वाले 19वर्षीय लड़के ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा से चंद घंटे पहले रविवार को आत्महत्या कर ली. वह तीसरी बार इस परीक्षा में शामिल होने वाला था. मेत्तूर रेंज के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के की मां ने उसे तड़के तीन बजकर करीब 45 मिनट पर घर में फंदे से लटका पाया और इसके बाद परिवार ने हमें सूचना दी.

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें कोई सुसाइड नोट मिला है, पुलिस अधिकारी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बताया कि लड़का तीसरी बार परीक्षा देने वाला था, क्योंकि इससे पहले दो बार वह उसमें पास नहीं हो सका था. उन्होंने बताया कि कोझाइयूर गांव के रहने वाले धनुष का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें:
NEET PG 2021: नीट PG परीक्षा 2021 आज, यहां चेक करें एग्जाम डे गाइडलाइन्स
NEET UG 2021: NEET यूजी परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड करने होंगे दोबारा डाउनलोड, जानें वजह

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया