‘…तो बहन जी को राष्ट्रपति बना दिया जाएगा, RSS ने ये कहकर मांगे वोट’, BSP चीफ मायावती का बड़ा दावा

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी की बड़ी जीत के बीच मायावती ने कहा है कि आरएसएस ने हमारे लोगों के बीच प्रचार करवाया था कि बीएसपी की सरकार नहीं बनने पर बहनजी को राष्ट्रपति बना दिया जाएगा, इसलिए आपको बीजेपी को सत्ता में आने देा चाहिए. मायावती के बयान के मुताबिक मेरे लिए देश का राष्ट्रपति बनना तो बहुत दूर की बात है बल्कि इस बारे में मैं कभी सपने तक में भी सोच नहीं सकती हूं. हालांकि इनको यह मालूम है कि बहुत पहले ही कांशीराम जी ने इनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था और मैं तो उनके पदचिह्नों पर चलने वाली मजबूत शिष्या हूं. मायावती का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रपति चुनावों को लेकर चर्चा हो रही है.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब इसी साल देश के राष्ट्रपति का चुनाव होना है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को भरोसा है कि राष्ट्रपति के चुनाव में उनके चुने हुए व्यक्ति को ही बहुमत मिलेगा, लेकिन हाल ही में यूपी, उत्तराखंड और बाकी राज्यों के चुनाव से समीकरण थोड़ा बदल गए हैं. जिनके बाद अब बीजेपी को अपने पसंद का राष्ट्रपति चुनने के लिए बाहरी दलों का सहारा लेना पड़ सकता है.

27-03-2022-BSP PRESS NOTE-PARTY MEETING pic.twitter.com/lv7rDmbhDk
— Mayawati (@Mayawati) March 27, 2022

25 मार्च को ही योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण हुआ है. सीएम योगी के मंत्रिमंडल में 25 मार्च को 52 मंत्रियों ने शपथ ली. उत्तर प्रदेश में इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली. योगी सरकार 2.0 में बीजेपी ने जातिगत समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की है. यूपी कैबिनेट में इस बार जाट समाज से 8 मंत्री बनाए गए हैं. जबकि 8 मंत्री ब्राह्मण समुदाय से हैं, जबकि 8 मंत्री अनुसूचित जाति से हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी संसद में सरकार के आंकड़ों की परीक्षा, सड़कों पर PM Imran और विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन आज

ये भी पढ़ें- Covid in India: दो साल बाद आज से फिर शुरू हुईं International Flights, कोरोना महामारी की वजह से लगा था बैन

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News