कपड़े फाड़े, नाक पर चोट लगी…बीरभूम मामले को लेकर बंगाल विधानसभा में टीएमसी-बीजेपी विधायकों के बीच घमासान

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई. बजट सत्र के आखिरी दिन दोनों पार्टियों के नेता बीरभूम के रामपुरहाट में हुई हिंसा को लेकर भिड़ गए. इस दौरान कपड़े फाड़े गए और टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को कथित तौर पर नाक पर चोट आई.

बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब उसने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई. इसके बाद बीजेपी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. इस घटना के बाद बीजेपी के पांच विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बरमन और नरहारी महतो को सस्पेंड कर दिया गया है.

बीजेपी विधायकों ने किया विरोध-प्रदर्शन

घटना के बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मारपीट की गई और वेल में प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने धक्का भी दिया. बीजेपी ने सदन में बीरभूम हिंसा मामले में बहस की मांग की और फिर विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद सदन में स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.  बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके विधायकों को धक्का दिया गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए.

Absolute pandemonium in the West Bengal Assembly. After Bengal Governor, TMC MLAs now assault BJP MLAs, including Chief Whip Manoj Tigga, as they were demanding a discussion on the Rampurhat massacre on the floor of the house.

What is Mamata Banerjee trying to hide? pic.twitter.com/umyJhp0jnE
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 28, 2022

बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने इस पूरे मामले पर ट्वीट किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बीजेपी और टीएमसी विधायक हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. इस ट्वीट के साथ अमित मालवीय ने लिखा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा. बंगाल के राज्यपाल के बाद टीएमसी विधायकों ने अब चीफ व्हिप मनोज तिग्गा समेत बीजेपी विधायकों पर हमला किया क्योंकि वे रामपुरहाट हत्याकांड पर चर्चा की मांग कर रहे थे.ममता बनर्जी छिपने की कोशिश क्यों कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेताओं के बीच हाथापाई, शुवेंदु अधिकारी समेत BJP के पांच विधायक सस्पेंड

VIDEO: चुनाव नतीजों के बाद यूपी विधान भवन में गर्मजोशी से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *