पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच अब तक रोड पर चल रहा टकराव सोमवार को विधानसभा में भी दिखा. बीरभूम हिंसा मामले में दोनों दलों के नेता एक-दूसरे से भिड़ गए. काफी देर तक बवाल चला. बीजेपी का कहना है कि उनके विधायकों के साथ मारपीट की गई है.

अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो

इस बवाल का एक वीडियो भाजपा के नेशनल आईटी डिपार्टमेंट के इंचार्ज और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों दलों के नेताओं के बीच झड़प साफ तौर पर दिख रही है. दोनों ही पक्ष के नेता एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की औऱ हाथापाई कर रहे हैं.

Absolute pandemonium in the West Bengal Assembly. After Bengal Governor, TMC MLAs now assault BJP MLAs, including Chief Whip Manoj Tigga, as they were demanding a discussion on the Rampurhat massacre on the floor of the house.

What is Mamata Banerjee trying to hide? pic.twitter.com/umyJhp0jnE
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 28, 2022

बीजेपी ने बवाल के बाद दिया धरना

इस बवाल के बाद बीजेपी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए और विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए. बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके विधायकों के साथ मारपीट हुई है. सिक्योरिटी गार्ड्स ने भी उन्हें धक्का दिया है. कुछ विधायकों के कपड़े भी फंटे हैं. बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ ज्यादा मारपीट की गई.

टीएमसी ने लगाए आरोप

वहीं इस बवाल के बाद टीएमसी ने बीजेपी विधायकों पर हिंसक होने का आरोप लगाया है. टीएमसी का कहना है कि इस झड़प में टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है. उन्हें एसएसकेएम में भेजा गया है.

ये भी पढ़ें

चंडीगढ़ पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद बोले सीएम भगवंत मान- पंजाब लड़ता रहेगा लड़ाई

दिल्ली विधानसभा में भिड़े AAP-BJP विधायक, नारेबाजी कर रहे BJP के 3 MLA को स्पीकर ने निकाला, फिर वापस लिया निष्कासन

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट