पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीजेपी और टीएमसी विधायकों में जमकर हाथापाई हुई. जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायक के कपड़े फाड़ दिए गए और टीएमसी विधायक की नाक पर चोट आई है. बीजेपी विधायक बीरभूम हिंसा मामले पर चर्चा की मांग कर रहे थे. वे वेल में आ गए इसके बाद विरोध-प्रदर्शन किया. इसके बाद टीएमसी विधायकों ने आपा खो दिया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. आइए आपको बताते हैं, उन घटनाओं के बारे में जब देश की विधानसभाओं में विधायकों के बीच लात-घूंसे चले.

1. साल 2012 में चिटफंड पर टीएमसी और सीपीएम में झड़प: यूं तो टीएमसी और सीपीएम के बीच हिंसक घटनाओं का लंबा दौर रहा है. लेकिन दोनों के बीच साल 2012 में चिटफंड को लेकर झड़प हुई थी.

2. जम्मू-कश्मीर विधानसभा हाथापाई: साल 2017 में नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी के विधायकों के बीच जम्मू-कश्मीर असेंबली में हाथापाई हो गई थी. विपक्ष मांग कर रहा था कि साल 2016 में नागरिकों की जो हत्या हुई थी, उसे लेकर समयबद्ध न्यायिक जांच कराई जाए.

3. ओडिशा विधानसभा स्पीकर पर कुर्सी फेंकने की कोशिश: साल 2011 में राज्य में बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था को लेकर ओडिशा विधानसभा में हंगामा मच गया था. तत्कालीन स्पीकर प्रदीप अमत को दो बार सदन को स्थगित करना पड़ा. इसके बाद जैसे ही सदन फिर शुरू हुआ, विपक्षी कांग्रेस के विधायक स्पीकर के पोडियम तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे. एक कांग्रेस सदस्य ने इस दौरान कुर्सी उठाकर स्पीकपर फेंकने की कोशिश की थी.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट