Coronavirus Impact
- कर्मचारियों ने कंपनी मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी के मालिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील व गृह मंत्रालय के आदेश को भी अनदेखा कर रहे हैं
- कंपनी के जनरल मैनेजर ने कहा कि मार्च महीने में नौ दिन काम बंद था फिर भी मार्च का पूरा वेतन दिया गया। हम मई महीने में भी 15 दिन एडवांस वेतन दे रहे हैं
- कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों की लॉकडाउन के दौरान के वतन में कटौती कर दी जिससे नाराज कर्मचारियों ने पूरा वेतन देने की मांग की तो कंपनी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया
संवाददाता: मयंक शुक्ला
फरीदाबाद। सेक्टर 6 स्थित रेडीमेड गारमेंट्स मैनुफैक्चरिंग कंपनी शिवालिक लिमिटेड द्वारा वेतन काटने पर कर्मचारियों ने पूरे वेतन की मांग की तो कंपनी ने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। दरअसल लॉकडाउन के दौरान कंपनी बंद थी और कंपनी का काम-काज ठप्प था। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों की लॉकडाउन के दौरान के वेतन में कटौती कर दी जिससे नाराज कर्मचारियों ने पूरा वेतन देने की मांग की तो कंपनी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
MIGRANT LABOURERS: मुआवजे से लगेगा प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे हादसों पर विराम…?
कंपनी के मुख्य गेट पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने बताया कि वे अप्रैल माह के वेतन की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कंपनी मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी के मालिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील व गृह मंत्रालय के आदेश को भी अनदेखा कर रहे हैं। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने दूसरों से उधार मांग कर किसी तरह राशन का इंतजाम किया लेकिन अब उन्हें उधार भी वापस करना है लेकिन अगर कंपनी पैसे नहीं देगी तो ऐसे में लिया हुआ उधार कैसे चुकेगा।
SUPREME COURT ने गृहमंत्रालय के लॉकडाउन में फुल पेमेंट देने वाले आदेश पर रोक लगाई
इस मामले में कंपनी के जनरल मैनेजर ने कहा कि मार्च महीने में नौ दिन काम बंद था फिर भी मार्च का पूरा वेतन दिया गया। उन्होंने कहा कि हम मई महीने में भी 15 दिन एडवांस वेतन दे रहे हैं। कंपनी के जनरल मैनेजर ने आगे कहा कि अप्रैल महीने के वेतन को लेकर हम सरकार की गाइडलाइंस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कर्मचारी फिलहाल हमारी बातें सुनने को तैयार नहीं हैं।
YOUTUBE VS TIKTOK: YOUTUBE पर CARRIMINATI का वीडियो हटने से फैंस नाराज
Follow us on Twitter @MNNewsLive to get regular news and updates for Coronavirus Impact.
About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

