दिल्ली में आज यानी 29 मार्च को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं डीजल की कीमत में आज 70 पैसे लीटर का इजाफा किया गया है. पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमत और बढ़ती महंगाई को लेकर आज यूथ कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता रसोई गैस के सिलेंडर और मटके लेकर पहुंचीं.

दिल्ली में अब 100 रुपये लीटर पेट्रोल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 90.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 91.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय टैक्स के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं. तब से सातवीं बार कीमतों में इजाफा किया गया है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 4.80 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

कहां कितने रेट्स

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे बढ़कर 115.04 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं 75 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 99.25 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं.

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3 पैसे और डीजल के दाम 70 पैसे बढ़ाए गए हैं. आज कोलकाता में पेट्रोल 109.68 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है और डीजल के रेट 94.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 76 पैसे बढ़ाए गए हैं और ये 105.94 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं डीजल के दाम 67 पैसे बढ़कर 96 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान में सियासी संकट, मरियम नवाज ने पीएम इमरान खान की उड़ाई खिल्ली, बंदरिया से की तुलना

जो बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन को लेकर दिए अपने बयान पर दी सफाई लेकिन माफी से किया ‘इनकार'

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट