Bhupendra Patel Swearing-in LIVE: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने घाटलोदिया के विधायक भूपेंद्र पटेल को आज राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है. नवनिर्वाचित नेता भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम को राज्य भाजपा मुख्यालय कमलम् में शीर्ष पद के लिए अपने नाम की घोषणा के बाद, गुजरात के राज्यपाल के समक्ष एक नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.

उनके दावे को स्वीकार करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पटेल को गुजरात के सत्रहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया. शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर स्थित राजभवन परिसर में दोपहर 2.20 बजे होगा. भूपेंद्र पटेल ने मीडिया को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के उन पर भरोसा करने के लिए आभारी हैं. उन्होंने कहा, "पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है. हम नए सिरे से योजना बनाएंगे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन के साथ चर्चा करेंगे."

भूपेंद्र, इससे पहले अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं. 20 साल पहले नरेंद्र मोदी की तरह वह भी पहली बार विधायक बनकर सीधे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. मोदी अब देश के प्रधानमंत्री हैं. बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों (केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और प्रह्लाद जोशी) ने भाग लिया. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी मौजूद थे.

सबसे बड़ी शहरी निकाय अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे भुपेंद्र
भूपेंद्र पटेल 2015 से 2017 तक अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (एयूडीए) के अध्यक्ष रह चुके हैं. इससे पहले वह 2010 से 2015 तक गुजरात के सबसे बड़ी शहरी निकाय अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे थे. सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले पटेल विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले स्थानीय राजनीति में सक्रिय थे और अहमदाबाद जिले की मेमनगर नगरपालिका के सदस्य रहे और दो बार इसके अध्यक्ष बने. वह पाटीदार समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास को समर्पित संगठन सरदारधाम विश्व पाटीदार केंद्र के न्यासी भी हैं.

ये भी पढ़ें-
Explained: देश के इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सभी व्यस्कों को लगी वैक्सीन की पहली डोज | आंकड़े

EPFO मेंबर्स को राहत! UAN को आधार कार्ड से जोड़ने की डेडलाइन बढ़ी, जानें इसका पूरा प्रोसेस

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट