आज फिर जनता को महंगाई का झटका लगा है. आज 9वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 8वीं बार वृद्धि की गई है. पिछले 9 दिनों में 8 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं. लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गए हैं. बुधवार यानी आज देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे की वृद्धि की गई है.

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 80 पैसे की बढ़त के बाद 101.01 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़त के बाद 92.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे बढ़कर 115.88 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं 75 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 100.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं.

Price of petrol & diesel in Delhi at Rs 101.01 per litre & Rs 92.27 per litre respectively today (increased by 80 paise)

In Mumbai, the petrol & diesel prices per litre at Rs 115.88 & Rs 100.10 (increased by 84 paise & 85 paise respectively) pic.twitter.com/zCRuWWICRP
— ANI (@ANI) March 30, 2022

चेन्नई में पेट्रोल के दाम 75 पैसे बढ़ाए गए हैं और ये 106.69 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं डीजल के दाम 76 पैसे बढ़कर 96.76 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं.

कोलकाता में पेट्रोल के दाम 84 पैसे और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ाए गए हैं. आज कोलकाता में पेट्रोल 110.52 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है और डीजल के रेट 95.42 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं.

कच्चे तेल के दामों में भी आज उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जोरदार उछाल देखा जा रहा है और ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जा पहुंचे हैं. आज के कच्चे तेल के दाम देखें तो नायमैक्स क्रूड1.02 डॉलर यानी 0.98 फीसदी की तेजी के बाद 105.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं ब्रेंट क्रूड 1.13 डॉलर यानी 1.03 फीसदी की तेजी के बाद 111.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुके हैं. भारत पर भी कच्चे तेल के दामों की तेजी का असर देखा जा रहा है और यहां लगातार ईंधन के दामों में बढ़ोतरी होती जा रही है.

बड़ा फैसला! सरकार ONGC में भी बेचेगी हिस्सेदारी, 30-31 मार्च को करेगी शेयर की बिक्री

7th Pay Commission: खुशखबरी, कल लाखों कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, DA Hike पर लिया जाएगा ये बड़ा फैसला!

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’