पिछले हफ्ते 21 मार्च को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुर हाट में हुई हिंसा में आठ लोगों को जला कर मार दिया गया था. इस घटना पर बंगाल बीजेपी चीफ डॉ सुकांता मजूमदार आज यानी बुधवार को बंगाल पार्टी इकाई की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से मिलकर फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट सौंपेंगे.

डॉ सुकांता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि हमारी फैक्ट फाइंडिंग टीम ने बीरभूम हिंसा पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है जो आज पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को सौंपी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट हम गृह मंत्री अमित शाह को भी सौंपने का प्रयास करेंगे.

Our fact-finding committee has prepared a comprehensive report on #BirbhumViolence which will be submitted to party chief JP Nadda today. We will also try to hand over the report to Home Minister Amit Shah: West Bengal BJP chief Sukanta Majumdar pic.twitter.com/IFYYXrfCzG
— ANI (@ANI) March 30, 2022

कार्यक्रम में बदलाव के कारण स्थगित हुई पीएम के साथ मुलाकात

डॉ सुकांता ने कहा कि इस मामले पर हमारी पीएम मोदी के साथ मुलाकात होने वाली थी जो उनके कार्यक्रम में बदलाव के कारण स्थगित कर दी गई है. आने वाले दिनों में जब भी कोई नई तारीख तय होगी हम उनसे मिलेंगे और उसी के अनुसार उनको भी इसका विवरण सौंपेंगे.

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते 21 मार्च को कुछ अज्ञात लोगों ने बीरभूमि जिले के रामपुर हाट में दस घरों में आग लगा कर आठ लोगों की हत्या कर दी थी. इस मामले में संज्ञान लेते हुये कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिये थे. अब इसी मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने 21 लोगों को आरोपी बनाया है.

दस घरों में लगाई गई थी आग

गौरतलब है कि सीबीआई की 30 सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट पहुंच गई थी और उसने वहां पर हिंसा की जांच शुरू कर दी थी. पिछले हफ्ते हुई हिंसा में दस घरों को आग लगा दी गई थी. जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी.

BIMSTEC समिट में PM मोदी बोले- बिम्स्टेक के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखेंगे, भारत 30 लाख डॉलर करेगा खर्च

इमरान सरकार की विदाई तय! अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले सहयोगी MQM ने विपक्षी पार्टी से मिलाया हाथ

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’