दिल्ली विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर दिए गए भाषण के खिलाफ बीजेपी आज विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बीजेपी युवा मोर्चा के करीब 40 से 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. अगर मुख्यमंत्री निवास की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत दी जाएगी तो पुलिस लीगल एक्शन लेगी.

तेजस्वी सूर्या ही इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए और वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारी इन बैरिकेड को तोड़कर आगे निकल गए. वॉटर कैनन चलने के बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए.

केजरीवाल का विवादित बयान
फिल्म द कश्मीर फाइल्स को दिल्ली में बीजेपी नेताओं की टैक्स फ्री की मांग को लेकर सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में कहा था कि इसे यूट्यूब पर डाल दो जिससे सब लोग फ्री ही देख लेंगे. इसके साथ ही सीएम ने कहा था कि कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा रहे हैं और बीजेपी नेताओं को पोस्टर लगाने के लिए काम दिया गया है.

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अभी तक 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. इस फिल्म पर हो रही राजनीति को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस फिल्म की कमाई को कश्मीरी पंडितो को दे देना चाहिए.

ये भी पढ़ें-
UP Board Paper Leak: इन 24 जिलों में रद्द हुई 12वीं क्लास की अंग्रेजी की परीक्षा, सरकार ने बताई यह वजह

लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग, SC ने यूपी सरकार से रुख स्पष्ट करने को कहा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया