फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद सियासत गर्म हो गई है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. पूर्वी दिल्ली नगर निगम ( EDMC) सदन की आखिरी बैठक में AAP-BJP के नेताओं में जमकर हाथापाई हुई.

दरअसल सदन की बैठक में भाजपा के पार्षद निंदा प्रस्ताव लाए थे. भाजपा पार्षदों का आरोप था कि दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों का मजाक उड़ाया है, उस पर आम आदमी पार्टी के नेता और पार्षद माफी मांगें.

आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन के नेता के पास पहुंच गए और हंगामा करने लगे. इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं और बीजेपी पार्षदों के बीच में जमकर हाथापाई हुई.

इससे पहले 28 मार्च को आम आदमी पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया था. दरअसल अरविंद केजरीवाल के फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी प्रदर्शन कर रही थी. जबकि आम आदमी पार्टी दिल्ली बीजेपी चीफ के केजरीवाल पर टिप्पणी को लेकर विरोध कर रही थी. इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे.

सोमवार को दिल्ली विधानसभा में भी हंगामा देखने को मिला था. आप और बीजेपी कार्यकर्ता एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए बैनर्स भी लहरा रहे थे. इस दौरान बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता निंदा प्रस्ताव लाए और सीएम केजरीवाल से माफी की मांग करने लगे. उन्होंने कहा कि 25 मार्च को अरविंद केजरीवाल के दिल्ली विधानसभा में दिए गए बयान से दुनियाभर के हिंदुओं को चोट पहुंची है. दरअसल केजरीवाल ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को झूठ बताया था. हालांकि दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने गुप्ता के प्रस्ताव को खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें

राज्यसभा में गडकरी ने की ऐसी टिप्पणी कि सदस्य रोक नहीं पाए अपनी हंसी

Pakistan: पैरामिल्ट्री फोर्स कैंप पर हमला, 22 घायल, आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली जिम्मेदारी

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी