Corona Update: देश में दर्ज हुए 1225 नए कोरोना मामले, एक्टिव केस 15 हजार से भी कम, टीकाकरण 184 करोड़ के पार

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर अब खत्म हो गया है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1225 नए केस सामने आए हैं. 1594 लोग डिस्चार्ज हुए और 28 लोगों की कोरोना से मौत हुई. एक्टिव केस की संख्या घटकर 15000 से भी कम है. वहीं 184 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 30 लाख 24 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 14,307 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 129 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 89 हजार लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

कुल मामले: 4 करोड़ 30 लाख 24 हजार 440

एक्टिव केस: 14,307

कुल रिकवरी: 4 करोड़ 24 लाख 89 हजार

कुल मौतें: 5 लाख 21 हजार 129

कुल वैक्सीनेशन: 184 करोड़ 6 लाख, 55 हजार

अबतक करीब 184 करोड़ खुराक दी गईं
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 184 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 22 लाख 27 हजार 307 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 184 करोड़ 6 लाख 55 हजार डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.21 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है. एक्टिव केस 0.03 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 75वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
शिवसेना ने की UPA में बदलाव की वकालत, ‘सामना’ में कहा- इसका मालिकाना हक कांग्रेस के पास, बिना बड़े बदलाव विपक्षी एकजुटता नहीं संभव

Pakistan Political Crisis: इमरान खान आखिर कैसे अर्श से फर्श पर पहुंच गए? पांच प्वाइंट्स में समझिए

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News