कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार हलाल मांस को लेकर उठाई गई ‘गंभीर आपत्तियों’पर विचार करेगी. कुछ दक्षिणपंथी समूहों ने इस तरह के मांस के बहिष्कार की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक उनकी सरकार का सवाल है तो उसमें ‘केवल विकास को पंख’दिए गए हैं और कोई दक्षिण पंथ या वाम पंथ नहीं है.

अभी-अभी ही शुरू हुआ है ये मामला

हलाल मामले पर सरकार के रुख को लेकर पूछे गए सवाल पर बोम्मई ने कहा यह (हलाल मामला) अभी-अभी शुरू हुआ है. हमें इसका संपूर्णता से अध्ययन करना होगा क्योंकि इसका नियमों से कोई लेना-देना नहीं है. यह एक प्रथा है जो जारी है. अब इसके संबंध में गंभीर आपत्तियां उठी हैं. हम इन आपत्तियों को देखेंगे.

सरकार बाद में बताएगी अपना रुख

हिंदू संगठनों द्वारा हलाल मांस के बहिष्कार को लेकर अभियान चलाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मसले पर अपना रुख बाद में बताएगी. उन्होंने कहा कि हमें पता है कि किस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करनी है और किस पर नहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जरूरत नहीं पड़ी, तो सरकार कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करेगी.

कई दक्षिणपंथी समूहों ने की है बहिष्कार की अपील

‘वर्षादोदाकु’के पहले कई दक्षिण पंथी समूहों ने हलाल मांस के बहिष्कार की अपील की है. ‘उगादी’ के बाद इस दिन राज्य के विभिन्न समुदाय मांसाहारी भोज का आयोजन करते हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने मंगलवार को हलाल भोजन को ‘आर्थिक जिहाद’ करार दिया था.

Russia Ukraine War: ‘रूस-यूक्रेन वार्ता में कुछ भी आशाजनक नहीं’- इस्तांबुल में बातचीत के एक दिन बाद क्रेमलिन

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल 10 दिन में बढ़कर 6 रुपये 40 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें क्या है आपके शहर के नए रेट्स

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट