चुनावों में लगातार हो रही हार के कारण कांग्रेस पार्टी के अंदर गांधी परिवार के नेतृत्व पर सवाल तो उठ ही चुके हैं अब उसके सहयोगी दल एनसीपी ने मांग कर दी है कि कांग्रेस को यूपीए की अगुवाई शरद पवार को सौंप देनी चाहिए. 2004 से सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के गठबंधन यूपीए की कमान संभाली हुई है.

मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया. वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार अब तक यूपीए अध्यक्ष बनने की बात से इंकार करते रहे हैं.

क्या पवार का नेतृत्व स्वीकार करेगी कांग्रेस ?

वहीं कांग्रेस ने भी कहा है कि पवार खुद इस सवाल से इंकार कर चुके हैं लेकिन इस बार जब युवा इकाई द्वारा यह प्रस्ताव पारित किया गया तब शरद पवार मंच पर खुद मौजूद थे. सवाल यही है कि क्या कांग्रेस शरद पवार का नेतृत्व स्वीकार करेगी? एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी की युवा इकाई की बैठक में उन्हें यूपीए अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया.

इससे पहले भी एनसीपी नेता यह मांग कर चुके हैं. कुछ वक्त पहले शिवसेना ने भी इसकी वकालत की थी. लेकिन राजनीति के पुराने दिग्गज शरद पवार सार्वजनिक रूप से हमेशा इससे इंकार करते आए हैं. लेकिन जिस तरह उनकी मौजूदगी में प्रस्ताव पारित किया गया उससे सवाल खड़ा हो गया कि क्या अब पवार खुद यूपीए की कमान संभालना चाहते हैं और क्या अगले लोकसभा चुनाव में मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर चुनौती देना चाहते हैं?

कांग्रेस की हुई है बुरी तरह से हार

यह मांग नए सिरे इसलिए उठी है क्योंकि हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है. 2019 लोकसभा चुनाव के बाद से झारखंड और महाराष्ट्र और तमिलनाडु को अपवाद कांग्रेस कहीं भी जीत नहीं पाई है. इन तीन राज्यों में भी कांग्रेस की हैसियत जूनियर पार्टनर की है. इस दौरान पुडुचेरी और पंजाब में कांग्रेस अपनी सरकार नहीं बचा पाई.

राहुल गांधी और उनके करीबी नेताओं के रवैये के कारण कांग्रेस के अंदर असंतुष्ट नेताओं का खेमा बन गया है. कपिल सिब्बल जैसे बड़े नेता खुल कर मांग कर रहे हैं कि गांधी परिवार को पार्टी नेतृत्व छोड़ देना चाहिए. कांग्रेस के सहयोगी दलों को लगता है कि ऐसी हालत में कांग्रेस बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती.

यूपीए का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है कांग्रेस

पार्टी की युवा इकाई की मांग का समर्थन करते हुए एनसीपी नेता माजिद मेनन ने कहा है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी अपने अंदरूनी विवादों के कारण कांग्रेस यूपीए का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है. 2024 के लिए समय निकला जा रहा है इसलिए कांग्रेस को यूपीए की कमान शरद पवार के हाथों में सौंप देनी चाहिए. माजिद मेनन ने कहा कि शरद पवार ऐसे नेता हैं जिनकी छवि ऐसे ऐसे बड़े नेता की है जिसकी पकड़ जमीनी है.

तमाम क्षेत्रीय दलों के साथ पवार के हैं अच्छे संबंध

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि शरद पवार ऐसी शख्सियत हैं जिनका तमाम क्षेत्रीय दलों के साथ कांग्रेस के साथ भी संबंध है. वो सबसे तालमेल बिठा सके. शरद पवार के अनुभव की देश को जरूरत है. बहुत से दल कांग्रेस के साथ नहीं हैं, शरद पवार की वजह से सभी साथ आ सकते हैं. एनसीपी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. लेकिन कांग्रेस इस चुनौती का सीधा जवाब देने से बच रही है.

कांग्रेस के सामने हैं कई चुनौतियां

वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने एनसीपी द्वारा पवार को यूपीए की कमान दिए जाने की मांग को लेकर पूछे जाने पर कहा कि जब शरद पवार खुद इंकार कर चुके हैं तो दूसरे नेताओं की बात क्यों करें! ममता बनर्जी, चन्द्रशेखर राव और अरविंद केजरीवाल जैसे क्षत्रपों की चुनौती के बीच एनसीपी द्वारा यूपीए की कुर्सी पर दावा कांग्रेस के लिए नई मुसीबत है. कांग्रेस अगर जल्द नहीं संभाली तो हालत उसके काबू से हमेशा के लिए बाहर हो जाएंगे.

यूक्रेन के खिलाफ जंग को लेकर राष्ट्रपति पुतिन को उनके सलाहकार नहीं बता रहे सच्चाई, अमेरिका का बड़ा दावा

Pakistan Political Crisis: इमरान खान आखिर कैसे अर्श से फर्श पर पहुंच गए? पांच प्वाइंट्स में समझिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया