
<p>देश में तेल के बाद अब सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं.सब्जी के दामों की बात करें तो आलू प्याज के साथ-साथ हरी सब्जियों के दाम में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. टिंडा – 80 रुपये किलो ,अरवी – 80- 100 रुपये किलो ,भिंडी – 80 रुपये किलो ,नींबू – 200 रुपये किलो, महंगी सब्जी से आम खरीददार परेशान हैं तो दुकानदारों का भी दम निकला हुआ है ये हाल देश की राजधानी दिल्ली का है। जहां लगातार 9 दिनों की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 101.01 और डीजल 92.27 रुपये पहुंचा है. मुंबई में तो तेल के दाम में मानो आग लग गई है पेट्रोल 84 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 115.82 पैसे लीटर मिल रहा है .लेकिन आप ये जानकार चौंक जाएंगे कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल डीजल इससे भी महंगा है। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 118.87 प्रति लीटर,राजस्थान के श्रीगंगानगर में 118.09 प्रति लीटर,मध्यप्रदेश के बालाघाट में 115.67 प्रति लीटर.अब जरा महंगे डीजल वाले 5 जगहों के नाम भी देख लीजिए आंध्रप्रदेश के चित्तूर में डीजल 103.10 प्रति लीटर,ओडिशा के मलकानगिरी में 102.95 प्रति लीटर,तेलंगाना के अदिलाबाद में 102.85 प्रति लीटर.अब इन दामों के आधार पर इन जगहों पर महंगाई का अंदाजा आप खुद लगा लीजिए क्योंकि पेट्रोल, डीजल की बढ़ते दाम का असर सीधा माल की ढुलाई और किराया, भाड़े पर पड़ता है। इसी के बाद मुनाफा तय कर दुकानदार माल बेचते हैं। यानी साफ है कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है.</p>
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





