आज तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा आज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे. इस यात्रा के दौरान वह 1 अप्रैल को विदेश मंत्री एस जयशंकर और 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे.
प्रधानमंत्री समेत कुल 50 लोग पहुंचेंगे भारत
नेपाल के पीए के मीडिया हेड गोविंद परियार ने PTI को बताया कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी आरजू देउबा भी भारत आ रही हैं. इसके अलावा चार कैबिनेट मंत्री, सरकारी सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगपति सहित कुल 50 लोग होंगे.
दोनों देशों के संबंधो में आएगी मजबूती
इस तीन दिवसीय यात्रा के संबंध में मंत्रालय ने कहा कि, ‘‘नेपाल के पीएम के इस यात्रा से दोनों देशों (भारत-नेपाल)  के बीच बहुमुखी, पुराने और सौहार्दपूर्ण संबंध में मजबूती आएगी.’’ उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले यात्रा के दौरान पीएम देउबा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता करेंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलेंगे.
ये भी पढ़ें:
श्रीलंकाई राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, पत्रकारों सहित दस घायल; पुलिस ने किया बल प्रयोग
क्या खुद को शहीद बता कुर्सी बचा पाएंगे इमरान? 40 मिनट की तकरीर में इमोशनल ड्रामे से लेकर विपक्ष पर दागे तीर
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News