Air India फ्लाइट में जैन परिवार को मांसाहारी खाना देने पर बवाल, एयरलाइन ने लिया एक्शन

एयर इंडिया के विमान में एक जैन परिवार को शाकाहारी खाने के बजाय मांसाहारी खाना परोस दिया गया जिसके बाद चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी है. सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों के मुताबिक घटना 25 मार्च की है जहां टोक्यो से दिल्ली आ रहे विमान में जैन धर्म के अनुयायी एक यात्री ने खुद के लिए शाकाहारी भोजन परोसने को कहा था लेकिन चालक दल के दो सदस्यों ने गलती से उस यात्री को मांसाहारी भोजन परोस दिया. बताया जा रहा है भोजन में मछली परोसी गई थी जिसकी गंध से शख्स को अहसास हुआ कि वो उसे मसाहारी भोजन परोसा गया है.

घटना की जांच शुरू

अधिकारियों ने कहा कि जब यात्री को पता चला कि उसे गलत भोजन परोसा गया है तो उसने चालक दल के सदस्यों से शिकायत की. आरोप है कि पूछे जाने के बावजूद चालक दल ने परिवार को नहीं बताया कि उन्हें मांसाहारी खाना परोसा गया है. जिसके बाद एयरलाइन ने चालक दल के दो सदस्यों के उड़ान में जाने पर रोक लगा दी है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें.

इमरान खान हटे तो शहबाज बन सकते हैं पाकिस्तान के पीएम, जानिए उनके बारे में सबकुछ

पाकिस्तान में अब तक किसी भी PM ने कार्यकाल नहीं किया है पूरा, क्या इमरान खान भी लिस्ट में होंगे शामिल?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News