West Bengal News: भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल ने भरा पर्चा, सोला आना मस्जिद पहुंचीं सीएम ममता

West Bengal Bypolls: टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सोमवार को भवानीपुर के सोला आना मस्जिद पहुंचीं. वे अचानक वहां पहुंची और वहां रुकीं. सीएम ममता ने अपने सिर को ढंका हुआ था. वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करने लगे. बता दें कि भवानीपुर (Bhabanipur) सहित पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव होने हैं. ममता, भवानीपुर से टीएमसी की उम्मीदवार हैं. बीजेपी की तरफ से प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) मैदान में हैं.

बीजेपीप उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन

भवानीपुर में 30 सितंबर को मतदान होगा और परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा. सीपीएम ने इस सीट से वकील श्रीजीब विश्वास को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस उपचुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है. बीजेपी की तरफ से प्रियंका टिबरेवाल मैदान में हैं. टिबरेवाल एक वकील भी हैं. उन्होंने अलीपुर स्थित सर्वे भवन में अपना नामांकन दाखिल किया. उनके साथ विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी और बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

#WATCH | West Bengal Chief Minister and TMC candidate from Bhabanipur (by-poll), Mamata Banerjee made a sudden visit to seek blessings at Sola Ana Masjid of the constituency pic.twitter.com/gEJ5E6aehk
— ANI (@ANI) September 13, 2021

अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बीजेपी के IT डिपार्टमेंट के नेशनल इंचार्ज अमित मालवीय ने ममता बनर्जी के मस्जिद पहुंचने को लेकर उन्हें निशाने पर लिया. उन्होंने ट्वीट किया, “अगर आपको लगता है कि भवानीपुर में ‘कोई मुकाबला नहीं’ था और ममता बनर्जी को जीत का भरोसा था, तो इसे भूल जाइए. उन्हें पसीना आ रहा है. सोला आना मस्जिद का यह दौरा ‘अचानक’ नहीं है, बल्कि वार्ड 77 से वोट मांगने के लिए एक योजनाबद्ध यात्रा है. अगले कुछ दिनों में, वह बूथ से बूथ तक पहुंचेंगी.”

शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं ममता बनर्जी

पिछले विधानसभा चुनाव में भवानीपुर विधानसभा सीट जीतने वाले तृणमूल कांग्रेस के सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने ममता बनर्जी को इस सीट से चुनाव लड़वाने के लिए इस्तीफा दे दिया था, जिससे निर्वाचन आयोग को उपचुनाव की घोषणा करनी पड़ी. ममता बनर्जी नंदीग्राम से बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं और उन्हें मुख्यमंत्री पद बरकरार रखने के लिए पांच नवंबर तक निर्वाचित होना होगा.

West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी ने इन दो विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की, विधानसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी, अब तक करीब 150 बच्चे अस्पताल में भर्ती

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News