पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा में गिरफ्तार नौ लोगों की फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच कराई जाएगी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हत्याओं के संबंध में गिरफ्तार किए गए नौ लोगों की फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच कराने का फैसला किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जांच के दौरान एक मनोवैज्ञानिक उनके शरीर के साथ ही चेहरे की भाव-भंगिमाओं पर नजर रखने के लिए मौजूद होगा और इन्हें सबूत माना जाएगा. एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि नौ संदिग्धों से पूछताछ करते वक्त फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जाए कि क्या ये लोग सच बोल रहे हैं या झूठ.

बीरभूम हिंसा में गिरफ्तार 9 लोगों की फॉरेंसिक मनोवैज्ञानिक जांच

जांच के दौरान एक मनोवैज्ञानिक मौजूद रहेगा और वह अपने नतीजों पर एक रिपोर्ट देगा, जिसे अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने घटना के बारे में इनके बयानों में विसंगतियां पायी है जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने उन दमकलकर्मियों के प्रभारी अधिकारी से पूछताछ की है जो बोगतुई गांव में 10 घरों में लगी आग बुझाने के अभियान में शामिल थे. तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता भादु शेख की हत्या के बाद इन घरों में आग लगायी गयी थी.

हिंसा में मारे गए लोगों के डीएनए जांच के नमूने भेजने का फैसला

सीबीआई ने नरसंहार में मारे गए आठ लोगों के डीएनए जांच के नमूने भी भेजने का फैसला किया है. एक अधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों ने हमें बताया है कि वे शवों की पहचान नहीं कर पाए. डीएनए जांच से उनकी पहचान करने में हमें मदद मिलेगी. गौरतलब है कि टीएमसी नेता की हत्या के कुछ घंटों बाद जिले में रामपुरहाट पुलिस थाने के तहत आने वाले बोगतुई गांव से आठ लोगों के जले हुए शव बरामद हुए थे.

ये भी पढ़ें:

जम्मू कश्मीर में फर्जी हथियार लाइसेंस मामले में बड़ी कार्रवाई, ED ने जब्त की पांच करोड़ की संपत्ति

लॉटरी टिकटों की आड़ में बड़ा फ्रॉड, ED ने 409 करोड़ को संपत्ति की कुर्क

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट