Petrol-Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं. दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम आज फिर 80-80 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 103 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 94 रुपए 67 पैसे हो गई है. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद 22 मार्च यानी मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 13 दिनों के अंदर 11वीं बार ईंधन महंगा हुआ है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118 रुपए 41 पैसे

देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 102 रुपए 64 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

चेन्नई-

एक लीटर पेट्रोल- 108.96 रुपए

एक लीटर डीजल- 99.04 रुपए

कोलकाता-

एक लीटर पेट्रोल- 113.03 रुपए

एक लीटर डीजल- 97.82 रुपए

गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी. ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है. आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है.

आयात पर 85 फीसदी निर्भर है भारत

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में बढ़ोतरी की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हैं. ‘क्रिसिल रिसर्च’ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में हुई वृद्धि से पूरी तरह से पार पाने के लिए दरों में 9 से 12 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की आवश्यकता है. भारत अपनी तेल की जरूरतें पूरी करने के लिए आयात पर 85 फीसदी निर्भर है.

यह भी पढ़ें-

अडानी ने मुकेश अंबानी और जुकरबर्ग को पीछे छोड़ा, दुनिया के टॉप 10 रईसों में शामिल, जानें कितनी है संपत्ति

इमरान खान पर फैसले का दिन आज, संसद में बहुमत साबित करने की चुनौती, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया