दिल्ली: DMK कार्यालय के उद्घाटन के बहाने स्टालिन का शक्ति प्रदर्शन, सोनिया-अखिलेश समेत कई बड़े नेता पहुंचे

MK Stalin in Delhi: दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने डीएमके के नए कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर विपक्ष के बड़े चेहरे साथ नजर आए. डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टॉलिन के न्यौते पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई महासचिव डी राजा जैसे बड़े चेहरे डीएमके कार्यालय पहुंचे. इसके अलावा टीएमसी, टीडीपी, टीआरएस समेत कई दलों के नेताओं ने भी हाजिरी लगाई. पिछले साल एनडीए से अलग हुए अकाली दल की नेता हरसिमत कौर बादल भी समारोह में पहुंची थीं.

सोनिया गांधी के लिए खास है DMK

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी काफी समय से बेहद कम ही ऐसे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आती हैं. ऐसे में उनका डीएमके दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर पहुंचना बताता है कि कांग्रेस और यूपीए के लिए डीएमके की कितनी अहमियत है, खास कर तब जब एनसीपी जैसे पुराने सहयोगी कांग्रेस से यूपीए का नेतृत्व शरद पवार को सौंपने की मांग कर रहे हैं.

சுயமரியாதை – சமத்துவம் – மாநில உரிமைகளுக்கான தெற்கின் குரல், டெல்லியில் உரத்து ஒலிக்க, திராவிடக் கோட்டையாக அமைந்துள்ள அண்ணா – கலைஞர் அறிவாலயத்தை இன்று திறந்து வைத்தேன்.

திராவிட இனத்தின் உரிமை முழக்கம் எட்டுத்திக்கும் எதிரொலிக்கும்! தெற்கு வாழும்! pic.twitter.com/Sp79UCh5qC
— M.K.Stalin (@mkstalin) April 2, 2022

स्टॉलिन की नज़रें अब दिल्ली की सियासत पर

दिल्ली में बने पार्टी दफ्तर के उद्घाटन के बहाने स्टॉलिन ने शक्ति प्रदर्शन कर कहीं ना कहीं साफ कर दिया है कि तमिलनाडु में मजबूती से पैर जमाने के बाद उनकी नजर दिल्ली की सियासत पर भी है. तमिलनाडु में कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार के मुखिया स्टॉलिन ने एक दिन पहले ही दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी. समारोह में आए मेहमानों का स्टॉलिन ने पारम्परिक अंदाज में स्वागत किया वहीं उनकी बहन और सांसद कनिमोझी भी मेहमानों के स्वागत में काफी सक्रिय नजर आईं.

मौके पर आए नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाए रखी लेकिन जिस तरह बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए से दूरी रखने वालों पार्टियों के नेता डीएमके दफ्तर के परिसर में इकट्ठे हुए उससे 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता की कोशिश जरूर नजर आई. देखना यह है कि ऐसे अनौपचारिक मौकों के अलावा औपचारिक रूप से विपक्षी नेता कब एकसाथ आ कर अपनी रणनीति का खुलासा करते हैं. ममता बनर्जी से लेकर केसीआर तक विपक्षी गोलबंदी की कवायद में हैं तो लेकिन तस्वीर अभी तक साफ नहीं है.

बहरहाल दिल्ली के दिन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बेहद खूबसूरती और दक्षिण भारतीय शैली में बना डीएमके कार्यालय इस सड़क पर राजनीतिक आकर्षण का एक और केंद्र बन गया है. इसी सड़क पर बीजेपी का राष्ट्रीय मुख्यालय है. कांग्रेस का मुख्यालय भी बन कर तैयार है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी और आरजेडी का दफ्तर भी इसी सड़क पर है.

यह भी पढ़ें-

Heat Wave: लू बनकर आफत लाने वाली हैं गर्म हवाएं, अप्रैल में भी कम नहीं होगा गर्मी का ये सितम

Fuel Price: आज फिर लगा महंगाई का झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज क्या हैं नई कीमतें

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News