UN High-Level Meeting On Afghanistan: अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र की हाई लेवल बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने अफगानिस्तान के भविष्य में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका का सतत समर्थन किया है. अफगानिस्तान एक अहम और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है. अफगानिस्तान के करीबी पड़ोसी के रूप में वहां के घटनाक्रम पर भारत नजर रख रहा है.

विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान के प्रति भारत का अपना दृष्टिकोण लोगों के साथ ऐतिहासिक मित्रता द्वारा निर्देशित रहा है. आगे भी ऐसा ही होता रहेगा. अतीत में भी, हमने समाज की मानवीय जरूरतों में योगदान दिया है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हमारी मित्रता सभी 34 (अफगान) प्रांतों में भारतीय विकास परियोजनाओं में दिखाई पड़ती है. गंभीर आपात स्थिति में भारत पहले की तरह अफगान लोगों के साथ खड़ा होने को तैयार है. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सर्वोत्तम संभव, सक्षम वातावरण बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए.”

एस जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा हालात में व्यापक बदलाव और इसके परिणाम स्वरूप मानवीय जरूरतों में भी परिवर्तन हुआ है. यात्रा और सुरक्षित आवाजाही का मुद्दा मानवीय सहायता में अवरोध बन सकता है जिसे तत्काल सुलझाया जाना चाहिए.

Afghanistan News: तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के विमान ने काबुल के लिए भरी पहली उड़ान

Taliban News: क्या तालिबान की आपसी लड़ाई में अफगानिस्तान के डिप्टी PM की हो गई मौत? जानें क्या है सच्चाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट