कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार शाम दिल्ली में तेलंगाना के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे. शाम 5 बजे होने वाली बैठक में तेलंगाना कांग्रेस करीब 30 वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. एक सूत्र के मुताबिक राहुल गांधी वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे. बैठक के दौरान राज्य में धान की खरीद के मुद्दे पर पर भी चर्चा होगी.

तेलंगाना के पार्टी नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्यूंकि राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव 2024 लोकसभा में गैर बीजेपी, गैर कांग्रेस नेतृत्व में पार्टियों की गोलबंदी की कोशिश कर रहे हैं.

तेलंगाना में अगले साल के अंत में चुनाव है. पिछली बार कांग्रेस में तेलेगु देशम पार्टी के साथ गठबंधन किया था, लेकिन तेलंगाना राष्ट्र समिति की केसीआर सरकार की वापसी रोक नहीं पाई थी. इससे पहले हाल में राहुल गांधी ने हरियाणा, दिल्ली और कर्नाटक के पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी.

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के नेताओं ने हाल ही में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत राज्य में कुल 40 लाख सदस्य बनाए जाने के बारे में उन्हें जानकारी दी थी. इस मुलाकात के दौरान तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, प्रभारी मणिकम टैगोर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन और कई अन्य नेता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया