Pegasus Issue: सरकार बताए कि उसने पेगासस खरीदा या नहीं, मामले की निष्पक्ष जांच हो- कांग्रेस

Pegasus Issue: कांग्रेस ने पेगासस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सरकार से सवाल किए जाने के बाद सोमवार को कहा कि केंद्र को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी किसी एजेंसी ने इस स्पाईवेयर को खरीदा या नहीं. पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से पेगासस को खरीदने या नहीं खरीदने, दोनों ही परिस्थितियों में इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बार-बार हमने सवाल पूछा, क्या एक शब्द में उत्तर नहीं दिया जा सकता था? गृह मंत्री ने पेगासस पर ब्लॉग लिखा, उस ब्लॉग की जगह एक लाइन लिख देते कि पेगासस देश के किसी मंत्रालय ने खरीदा है कि नहीं. प्रधानमंत्री जो रोजाना औसतन 14 ट्वीट करते हैं, एक ट्वीट इस पर कर देते, कि पेगासस खरीदा है कि नहीं.’’

गौरव वल्लभ ने सवाल किया, ‘‘अगर नहीं खरीदा है तो विदेशी स्पाइवेयर का उपयोग भारत सरकार की अनुमति के बिना देश के लोगों पर एक हथियार के तौर पर कैसे हुआ? दोनों की स्थितियों में एक जांच की सख्त आवश्यकता है और ये जांच वैसी जांच नहीं होनी चाहिए कि आप लीपा-पोती करके इसको खत्म कर दो. एक जांच हो और हमने बार-बार मांग की है.’’

गौरतलब है कि केंद्र ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि कथित पेगासस जासूसी मामले में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर वह विस्तृत हलफनामा दाखिल नहीं करना चाहती, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने कहा कि वह केवल यह जानना चाहती है कि क्या केंद्र ने नागरिकों की कथित जासूसी के लिए अवैध तरीके से पेगासस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया या नहीं?

पत्रकारों और अन्य द्वारा निजता हनन की चिंताओं के बीच केन्द्र के इस रुख को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर वह अंतरिम आदेश देगा. साथ ही दोहराया कि न्यायालय राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले की जानकारी प्राप्त करने की इच्छुक नहीं है.

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान पर UN की हाई लेवल बैठक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानें क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट का सुझाव: आत्महत्या करने वाले कोरोना पीड़ितों के डेथ सर्टिफिकेट में बीमारी को ही बताएं मौत की वजह

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News