Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र का मकसद समाज के सबसे आखिरी पायदान खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना है. उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी दुखी हैं. इस दौरान उन्होंने विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री का जिक्र किया. नितिन गडकरी ने कहा कि CM लोग इसलिए दुखी हैं कि कब रहेंगे, कब जाएंगे भरोसा नहीं है.

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ महीनों के भीतर बीजेपी ने चार मुख्यमंत्रियों को बदला है. सोमवार को ही विजय रूपाणी की जगह भपेंद्र पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

राजस्थान विधानसभा में ‘संसदीय प्रणाली और जन अपेक्षाएं‘ विषय पर आयोजित संगोष्ठी के समापन सत्र को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सुनिल गावस्कर से बातचीत का उदाहरण दिया.

गडकरी ने कहा, ”…राजनीति स्किल है. समस्या सब के सामने है. पार्टी में, पार्टी के बाहर, विधानसभा क्षेत्र में, परिवार में, आस पास में सब जगह समस्या है. कोई कहता है इसे टिकट दे दो, उसे हटा दो, समस्या किसके सामने नहीं है. एक ने पूछा कि आप लोगों में से सुखी कौन है? तो किसी ने हाथ नहीं खड़ा किया. क्योंकि जो एमएलए हैं वो इसलिए दुखी हैं कि वो मंत्री नहीं बन पाए, मैं आपके लिए (सामने बैठे नेताओं से) नहीं कह रहा हूं.”

उन्होंने आगे कहा, ”मंत्री इसलिए दुखी थे क्योंकि उन्हें अच्छा विभाग नहीं मिला. जिनको अच्छा विभाग मिला वो इसलिए दुखी थे कि वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए और जो मुख्यमंत्री बने वो इसलिए दुखी थे कि कब रहेंगे, कब जाएंगे भरोसा नहीं है.” (बयान 18 मिनट के बाद सुना जा सकता है)

Addressing Seminar on ‘Parliamentary System and People’s Expectations’, Rajasthan Legislative Assembly, Jaipur https://t.co/3jYy0ghy4C
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 13, 2021

गडकरी ने कहा, ”राजनीति सामाजिक व राजनीतिक बदलाव का प्रभावी उपकरण है. इसलिए लोकतंत्र के माध्यम से समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को टिकाउ बनाना, सामाजिक आर्थिक परिवर्तन करना तथा उसी से समाज एवं राष्ट्र का निर्माण करना ही लोकतंत्र का मकसद है.”

Delhi News: आप नेता को ED का नोटिस मिलने पर सीएम केजरीवाल ने किया चुनावी राज्यों का जिक्र, जानें क्या कुछ कहा?

Corona Vaccination: भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में पार किया 75 करोड़ का आंकड़ा, WHO ने सराहा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया