आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने यहां राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की. दोनों नेता मंगलवार को फैजाबाद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा का भी नेतृत्व करेंगे जो 18वीं सदी के नवाब शुजाउद्दौला के मकबरे से शुरू होकर शहर के गांधी पार्क में समाप्त होगी.

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और आप के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी सिंह ने मंत्रोच्चार के बीच प्रार्थना की. उन्होंने सरयू नदी में पवित्र स्नान भी किया और साधुओं के साथ भोजन किया. सिसोदिया ने कहा, ‘‘मैंने उत्तर प्रदेश में राम राज्य की स्थापना के लिए भगवान राम से प्रार्थना की.’’

सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर आप को आशीर्वाद के लिए हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान से प्रार्थना की ताकि राज्य के लोगों को ‘‘दिल्ली की तरह’’ अच्छी शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, पानी और रोजगार मिल सके.

इस मौके पर दोनों नेताओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर में ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ भी किया. आप के नेताओं ने उन संतों से भी मुलाकात की जिन्होंने उन्हें ‘बड़ा स्थान’ मंदिर में आमंत्रित किया. सिसोदिया और सिंह ने अयोध्या के साधुओं के साथ भोजन भी किया.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट