web-series-raktanchal-on-mx-player

WEB SERIES: पूर्वांचल के बाहुबलियों की कहानी पर आधारित ‘रक्तांचल’ का ट्रेलर लांच, देखें वीडियो

Web Series: मिर्ज़ापुर और रंगबाज जैसी पूर्वांचल आधारित Web Series के बाद अब एक और वेब सीरीज़ ‘रक्तांचल’ रिलीज़ होने वाली है। वेब सीरीज़ सच्ची घटना पर आधारित है।

मिर्ज़ापुर और रंगबाज जैसी पूर्वांचल आधारित Web Series के बाद अब एक और वेब सीरीज़ ‘रक्तांचल’ रिलीज़ होने वाली है। वेब सीरीज़ सच्ची घटना पर आधारित है। इससे पहले ज़ी5 पर लांच हुई वेब सीरीज़ ‘रंगबाज़’ पूर्वांचल की सच्ची घटना पर आधारित थी जो कि माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला के जीवन पर आधारित थी। वेब सीरीज़ ‘रक्ताचंल’ एमएक्स प्लेयर पर 28 मई को रिलीज़ होगी और कयास लगाये जा रहे हैं कि यह Web Series दो पूर्वांचल माफियाओं बृजेश सिंह और मुख्तार अंसारी की आपसी रंजिश पर बनी हुई हो सकती है जिसमें दो क्रिमिनल विजय सिंह और वसीम ख़ान की लड़ाई दिखाई जा रही है। एमएक्स प्लेयर ने दोनों ही किरदारों का एक इंट्रो वीडियो जारी किया है।

वाराणसी में अबकारी विभाग का ठेका दिया जा रहा है और यह ठेका विजय सिंह को नहीं मिलता और यहीं से शुरू हो जाती है रंजिश। विजय सिंह को पूर्वांचल पर राज करना है और इसके लिए वह वसीम ख़ान से भी टक्कर लेने से नहीं डरता है। वसीम खान का वर्चस्व पहले से पूर्वांचल पर है। इस किरदार को क्रांति प्रकाश झा निभा रहे हैं जो इससे पहले ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राम लीला’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फ़िल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

वसीम ख़ान पूर्वांचल का बड़ा बाहुबली है जिसको राजनीतिक समर्थन भी हासिल है। कोयले से लेकर शराब तक पूरे पूर्वांचल में सिर्फ उसकी ही ठेकेदारी चलती है लेकिन उसके वर्चस्व को विजय सिंह टक्कर देता है। अब वसीम खान और विजय सिंह में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो जाती है।

एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल Web Series ‘रक्ताचंल’ 28 मई को रिलीज़ होगी। इसमें क्रांति और निकितिन के अलावा प्रमोद पाठक, चितरंजन त्रिपाठी और सौंदर्या शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा और गाजियाबाद का दिल्ली बॉर्डर सील, बिना पास वालों को नो-एंट्री

 

Follow us on Twitter @MNNewsLive to get regular updates and news.

Author Profile

Team My Nation News