नई दिल्ली: पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 सितंबर को वॉशिंगटन में मुलाकात करेंगे. जनवरी 2021 में जो बाइडेन के सत्ता संभालने के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति आमने-सामने मुलाकात होगी. पीएम मोदी 22 सितंबर की रात अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन पहुंचेंगे. इसको लेकर व्हाइट हाउस ने बयान जारी किया है. राष्ट्रपति बाइडेन के हवाले से जारी बयान में पीएम मोदी की मेजबानी को लेकर खुशी का इजहार किया गया है.

अमेरिका में क्वाड देशों की बैठक भी होनी है जिसमें भारत अमेरिका के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे. पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर तालिबान, चीन और कोरोना पर चर्चा होने की उम्मीद है. 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे.

राष्ट्रपति बाइडेन ने मार्च में क्वाड नेताओं के पहले शिखर सम्मेलन की डिजिटल तरीके से मेजबानी की थी जिसमें स्वतंत्र, उन्मुक्त, समावेशी, लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हिंद-प्रशांत क्षेत्र का संकल्प व्यक्त किया गया था जो जबरन कब्जे जैसी बाधाओं से मुक्त हो. इसे एक तरह से चीन के लिए संदेश के तौर पर देखा गया था. पीएम मोदी ने इससे पहले सितंबर 2019 में अमेरिका का दौरा किया था जब उन्होंने और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था.

ये भी पढ़ें-
PM Modi in Aligarh: आज अलीगढ़ के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

अफगानिस्तान को 470 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगा अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और न्यूजीलैंड ने भी किया एलान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट