Watch: सेना में शामिल होने का सपना, भर्ती न होने से नाराज, प्रदर्शन में शामिल होने 350 किलोमीटर दौड़ दिल्ली पहुंचा

वैसे तो आपने विरोध प्रदर्शन के कई तरीके देखें होंगे. कोई भूख हड़ताल करता है तो कोई धरने पर बैठ जाता है. कोई पानी में खड़ा हो जाता है तो कोई पेड़ पर चढ़कर विरोध करता है, लेकिन राजस्थान के एक लड़के ने विरोध का ऐसा तरीका निकाला है जो इन सबसे अलग है और उसके सपनों के काफी करीब है. आज उसके प्रदर्शन के तरीके की चर्चा हर तरफ हो रही है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा रखने वाला एक युवा राजस्थान के सीकर से दिल्ली में एक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 350 किलोमीटर दौड़कर पहुंचा. उसने यह दूरी 50 घंटे में पूरी की.

कौन है यह लड़का

प्रदर्शन में इस अलग अंदाज में शामिल होने के लिए आए इस युवा का नाम सुरेश भिंचर है. सुरेश की उम्र 24 साल है. उन्होंने बताया कि वह राजस्थान के नागौर जिले से यहां आए हैं. उनके अंदर भारतीय सेना में शामिल होने का जुनून शुरू से ही है. 2 साल से सेना में भर्ती नहीं हो रही है.

#WATCH दिल्ली: भारतीय सेना में शामिल होने के लिए इच्छुक एक युवा राजस्थान के सीकर से दिल्ली में एक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 50 घंटे में 350 किलोमीटर दौड़कर पहुंचा। pic.twitter.com/rpRVH8k4SI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2022

सैकड़ों युवाओं को भर्ती का इंतजार

मेरी तरह वहां कई युवा हैं जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन सब भर्ती के इंतजार में हैं. वहां के युवाओं की उम्र यूं ही निकल रही है. मुझे जब पता चला कि इस तरह का प्रदर्शन हो रहा है तो मैं दिल्ली में युवाओं का जोश बढ़ाने वहां से दौड़ता ही निकल गया. मुझे यहां आने में करीब 50 घंटे लगे.

मेरी उम्र 24 साल है। मैं नागौर ज़िले(राजस्थान) से आया हूं। भारतीय सेना में शामिल होने के लिए मेरे अंदर जुनून है। 2 सालों से भर्ती नहीं हो रही है। नागौर, सीकर, झुनझुनु के युवाओं की उम्र निकल रही हैं। मैं दौड़कर दिल्ली में युवाओं का जोश बढ़ाने के लिए आया हूं: सुरेश भिंचर pic.twitter.com/26QYaOXrkI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2022

ये भी पढ़ें

ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बना टाइम्स स्क्वॉयर, पहली बार रोड पर सैकड़ों लोगों ने पढ़ी नमाज

Twitter Edit Button: एलन मस्क ने ट्विटर पर फिर दागा सवाल, लेकिन इस बार सपोर्ट में आए Twitter सीईओ पराग अग्रवाल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News