महाराष्ट्र के नागपुर में 13 वर्षीय एक लड़की ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़की ने आत्महत्या करने से पहले मौत पर कविताएं और उक्तियां लिखी थीं. वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी और अजनी क्षेत्र के चंद्रमणि नगर इलाके की निवासी थी.

अकेले कमरे में पढ़ रही थी लड़की

सोमवार को दोपहर करीब एक बजे जब लड़की की मां बाथरूम में और भाई दूसरे कमरे में था, तब उसने कथित तौर पर फांसी लगा दी. अजनी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि लड़की अकेले कमरे में पढ़ रही थी लेकिन जब उसकी मां कमरे में गई तो उसने अपनी बेटी का शव लकड़ी के एक पटरे से रस्सी से लटकता हुआ देखा.

पुलिस को लड़की के कमरे से मिली नोटबुक

पुलिस को लड़की के कमरे से एक नोटबुक मिली है जिस पर वह पिछले दो महीने से मराठी और अंग्रेजी में मौत पर कविताएं तथा उक्तियां लिख रही थी. उसने यह भी लिखा था कि कोरोना वायरस फैलना चाहिए ताकि मैं मर जाऊं.

पढ़ाई में अच्छी थी लड़की

लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई में अच्छी थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी मां के साथ अंतिम बातचीत में लड़की का व्यवहार एकदम सामान्य था. पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है.

ED Raids on Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ बड़ा एक्शन, ED ने सील की करोड़ों की संपत्ति

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मुसीबत में डालने वाला ठग सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार, कोर्ट ने 11 अप्रैल तक ED रिमांड पर भेजा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट