मध्य प्रदेश के कॉलेजों में अब पढ़ाया जाएगा रामायण का पाठ, शिवराज सरकार ने की घोषणा

भोपाल: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने तय किया है कि दर्शन शास्त्र के पहले साल के छात्र अब रामायण का पाठ भी पढ़ेंगें. सरकार ने हाल ही में जो पाठ्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक रामचरित मानस का व्यावहारिक ज्ञान के नाम से एक पूरा पेपर होगा जिसमें छात्रों को रामचरित मानस से जुड़े आदर्शों का अध्ययन कराया जाएगा. इस पेपर की पांच इकाइयों में वेद उपनिषद और पुराणों में उल्लेख किए गए आदर्शों और गुणों की व्याख्या तो पढ़ाई जाएगी साथ ही रामायण और रामचरितमानस में अंतर भी बताया जाएगा. भगवान श्री राम की पित्र भक्ति और उनके बाकी गुणों का भी इस पूरे पाठ्यक्रम  में विस्तार से पाठ कराया जाएगा.

इस फैसले पर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव कहते हैं कि हमारे गौरवशाली अतीत का ज्ञान छात्रों को हो इसलिए ये कोर्स तैयार किया गया है. इसमें किसी को क्या आपत्ति होना चाहिए मगर कांग्रेस के कुछ विधायकों ने इस पर ऐतराज जताया है. भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद ने मांग की है कि यदि कोर्स में रामचरित मानस पढ़ाया जा रहा है तो फिर कुरान के पाठ भी पढ़ाए जाएं. ऐसा लगता है आने वाले दिनों में ये मसला बड़ा बनेगा और शिवराज सरकार को चर्चा में लाएगा.

एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘जो कोई भी छात्र भगवान राम के चरित्र और उनके कामों के बारे में जानना चाहता है, वह पाठ्यक्रमों के जरिए पढ़ सकता है. हम गजल के रूप में उर्दू भी पढ़ाने जा रहे हैं. ये एक स्वैच्छिक विषय रहेगा. छात्र अपनी मर्जी के अनुसार पढ़ सकते हैं. इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.'

ये भी पढ़ें-
नीति आयोग के सदस्य का बड़ा बयान- मास्क 2022 तक रहेगा जरूरी, कोविड के खिलाफ दवा की जरूरत

Bihar Corona Update: तीसरे दिन जाकर कम हुए एक्टिव केस, बिहार में ‘मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव’ का बना प्लान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News