India Coronavirus Updates: भारत में 9 सितंबर से कोरोना मामले घट रहे हैं. नए मामलों में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 25,404 नए कोरोना केस आए. वहीं पिछले 24 घंटे 339 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 37,127 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 12,062 एक्टिव केस कम हो गए.

केरल में कम हुआ कोरोना संक्रमण
केरल में भी कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी गई है. केरल में सोमवार को कोविड के 15,058 नए मामले आए. जिसके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 लाख 90 हजार 489 हो गई. वहीं, संक्रमण से 99 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 22,650 हो गई है. राज्य के 14 जिलों में से त्रिशूर में कोविड के सबसे अधिक 2158 मामले आए हैं.

भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 32 लाख 89 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 43 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 24 लाख 84 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 62 हजार 207 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 32 लाख 89 हजार 579

कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 24 लाख 84 हजार 159

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 62 हजार 207

कुल मौत- चार लाख 43 हजार 213

कुल टीकाकरण- 75 करोड़ 22 लाख 38 हजार डोज दी गई

75 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 13 सितंबर तक देशभर में 75 करोड़ 22 लाख 38 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 53.38 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 54.45 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 15 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.54 फीसदी है. एक्टिव केस 1.13 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी हल्की बारिश, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में अब पढ़ाया जाएगा रामायण का पाठ, शिवराज सरकार ने की घोषणा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट