गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर चाकू से हमला करने के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के घर से पुलिस को नये सबूत हाथ लगे हैं. जिसके आधार पर वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था. दरअसल मुर्तजा अपने घर की छत पर बीते कुछ दिनों से एयरगन से निशाना लगाना सीख रहा था.

गोरखपुर पुलिस ने बरामद की गई एयरगन और छर्रे यूपी एटीएस को सौंप दिए हैं. आपको बता दें कि मुर्तजा इस समय पुलिस हिरासत में है. उसको सोमवार की रात 8 बजे से 11 अप्रैल की दोपहर 2 बजे तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा. इस दौरान पुलिस और सुरक्षा जांच एजेंसियां अपने तरीके से पूछताछ कर रही हैं.

चाकू से वारकर पीएसी के जवानों को कर दिया था घायल

दरअसल मुर्तजा ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के साउथ गेट पर रविवार शाम को मंदिर के बाहर सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो कॉन्स्टेबल को धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया. गोरखनाथ मंदिर नाथ संप्रदाय की सर्वोच्‍च पीठ है और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस पीठ के महंत हैं.

मुर्तजा ने 2015 में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है उसके बाद उसने दो कंपनियों में नौकरी भी की है. 2015 में इंजीनियरिंग पास करने के बाद उसने पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम किया और फिर एस्सार पेट्रोकेमिकल्स में काम किया.

आईएसआई से जुड़े वीडियो देखता था मुर्तजा

गौरतलब है कि मुर्तजा से पूछताछ और पड़ताल में जांच एजेंसियों को ये पता चला है कि वह आईएसआईएस से जुड़े वीडियो लगातार देखता था. इसके अलावा कट्टरपंथी मौलाना जाकिर नाइक के भड़काऊ भाषण भी देखता था. सुरक्षा बलों ने पूछताछ में पता लगाया है कि इंटरनेट पर जेहादी वीडियो सर्च करने के दौरान वह कट्टरपंथियों के संपर्क में आया था.

दरअसल उसने जेहादी वीडियो सर्च करने के बाद उसमें कमेंट किये थे. जिसके जरिये वह कट्टरपंथी आतंकियों के समर्थन में आया था. कट्टरपंथियों ने मुर्तजा को जेहादी बनाने के लिये बेहद शातिराना तरीका अपनाया था. इसके अलावा जांच में पता चला है कि मुर्तजा नेपाल जाते वक्त बॉर्डर इलाके में मौजूद मदरसों में भी गया था.

Encounter in Jammu Kashmir: अवंतीपोरा के त्राल में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

महंगाई का डबल अटैक: आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, CNG भी महंगी, जानिए ताजा कीमतें

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’