विवाहित बेटी को अनुकंपा (Compassionate Appointment) के आधार पर नौकरी दिये जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि विधवा मां की मंजूरी के बगैर विवाहित विवाहित बेटी को नौकरी नहीं दी जा सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर विवाहित बेटी की याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें जीवित मां की मंजूरी के बिना उसने अपने मृत पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति की मांग की थी.

न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति सीटी रवि कुमार की पीठ ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस (अराजपत्रित) सेवा नियम 1997 का नियम 2.2 स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि नाम, मृतक सरकारी कर्मचारी या उत्तरजीवी माता-पिता द्वारा प्रायोजित किया जाना है. पीठ ने अपने हालिया आदेश में कहा कि योजना का नियम 2.2 स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि नाम को मृत सरकारी कर्मचारी या उत्तरजीवी माता पिता में से जो भी जीवित है उसके द्वारा प्रायोजित किया जाना है.

याचिकाकर्ता को नियुक्ति में मां ने नहीं दी थी सहमति

निर्विवाद रूप से वर्तमान मामले में याचिकाकर्ता का नाम उसकी मां द्वारा प्रायोजित नहीं किया गया है और इसका कारण वही बेहतर जानती हैं. याचिकाकर्ता द्वारा उठाए गए प्रश्न का उत्तर नियमों की योजना के नियम 2.2 द्वारा दिया गया है इस न्यायालय द्वारा और विचार करने की आवश्यकता नहीं है. तदानुसार विशेष अनुमति याचिका खारिज की जाती है.

विवाहित बेटियां अनुकंपा नियुक्ति की हैं हकदार

पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता दुष्यंत पाराशर की इस दलील पर गौर किया कि वह मृतक सरकारी कर्मचारी की विवाहित बेटी है, हालांकि विधवा (याचिकाकर्ता की मां) द्वारा प्रायोजित नहीं है फिर भी उसे स्वतंत्र तौर पर अधिकार है कि नियमों की मौजूदा योजना के तहत अनुकंपा नियुक्ति के लिए उसके नाम पर विचार किया जाए. पाराशर ने कहा कि शीर्ष अदालत के पहले के फैसले में कानून तय हो गया है कि विवाहित बेटियां अनुकंपा नियुक्ति की हकदार हैं. पीठ ने कहा कि यह ठीक है, लेकिन इस मामले में नियम 2.2 याचिकाकर्ता का समर्थन नहीं करता है.

Pakistan: ‘इमरान खान को रद्द कर देना चाहिए रूस दौरा’, शाह महमूद कुरैशी का दावा-खत से पहले आया था धमकी भरा फोन

’चुप हूं तो चुप रहने दो… तुमने जनरल बाजवा को हटाने की कोशिश की’, इमरान की पार्टी के सदस्य का वीडियो में सनसनीखेज खुलासा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया