राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में मुलाकात की. मुलाकात के दौरान शरद पवार ने पीएम मोदी के सामने शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का मुद्दा भी उठाया.

शरद पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "मैं संजय राउत की संपत्तियों को कुर्क करने के मामले को प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाया. अगर कोई केंद्रीय एजेंसी इस तरह का कदम उठाती है तो उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई क्योंकि वह सरकार के खिलाफ बोलते हैं?" शरद पवार ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. मैंने उम्मीद भी नहीं की थी कि वो कोई जवाब देंगे. बस मैंने अपनी बात रख दी है."

प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ भूमि सौदों से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. ईडी ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्तियां पालघर और ठाणे में भूखंड के रूप में हैं, जिनपर गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण एम राउत का कब्जा है.

इसके अलावा मुंबई के दादर में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत का एक फ्लैट है और अलीबाग के किहिम बीच पर आठ भूखंड हैं जो वर्षा राउत और स्वप्ना पाटकर की संयुक्त मिल्कियत है. स्वप्ना पाटकर सुजीत पाटकर की पत्नी हैं. ईडी के मुताबिक, सुजीत पाटकर शिवसेना के राज्यसभा सदस्य और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत के करीबी सहयोगी हैं.

शरद पवार ने यूपीए के अध्यक्ष बनने के मुद्दे पर कहा, "इसके लिए मैं खुद तैयार नहीं हूं. ये पहले भी मैं कह चुका हूं.

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें संसद में दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

’सार्वजनिक जीवन हमेशा के लिए छोड़ने की सोच रहा हूं’, अहमद पटेल के बेटे ने फिर दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’