lockdown-update-fake-news

LOCKDOWN UPDATE – देश में लॉकडाउन 5.0 लगने वाली खबरें फेक: गृह मंत्रालय

LOCKDOWN UPDATE

  • 31 मई को समाप्त हो रही है लॉकडाउन 4.0 की अवधि
  • देश में कोरोनासंक्रमण का आंकड़ा 1 लाख 58 हजार के पार
संवाददाता: मयंक शुक्ला

दिल्ली। (Lockdown Update) एक तरफ देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 4.0 खत्म होने को है और दूसरी तरफ लॉकडाउन के गाइडलाइंस के अनुसार इसे असफल बताते हुए लॉकडाउन के 5वें चरण की बातें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

पिछले दो दिनों में ही सोशल मीडिया के साथ बहुत से न्यूज़ पोर्टलों पर लिखा जा रहा कि 1 जून से देश में लॉकडाउन-5 लागू किया जायेगा और सबसे ज़्यादा फोकस 11 शहरों पर रहेगा इसके अलावा धार्मिक स्थलों व जिम में छूट मिलेगी। यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 31 मई को ‘मन की बात’ में लॉकडाउन 5.0 की घोषणा कर सकते हैं और इसके लिए सरकार द्वारा नई गाइडलाइन भी तय की जा चुकी हैं।

गृह मंत्रालय की तरफ से बुधवार दोपहर ट्वीट के माध्यम से इस तरह के सभी दावों और खबरों को गलत व अफवाह बताते हुए कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइन फेक है। इस बारे में गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ अफवाह है और इसे दूसरों को फॉरवर्ड न करें। (Lockdown Update)

 

यह भी पढ़ें: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ माईनेशन न्यूज़ टीम की बातचीत

 

बता दें कि अब तक देश में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से बढ़ते हुए 1 लाख 58 हजार के आंकड़े को पार कर चुका है और अब तक साढ़े चार हजार से भी ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि इस बीच राहत देने वाली खबर यह है कि 67 हजार से भी ज़्यादा लोग इस संक्रमण से पीड़ित होकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में लॉकडाउन 4.0 31 इसी महीने की 31 तारीख को समाप्त हो रहा है और इसी के चलते लॉकडाउन 5.0 की अफवाह तेजी से फैल रही है।

 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के 60 दिन बाद भी बढ़ रहा कोरोना, प्रधानमंत्री अब आगे की रणनीति बताएं: राहुल गांधी

Author Profile

Team My Nation News