जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस बल पर फेंका ग्रेनेड, तीन नागरिक घायल

<p style="text-align: justify;"><strong>श्रीनगरः</strong> जम्मू कश्मीर में आतंकियों के हमले में तीन नागरिक घायल हो गए हैं. आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका लेकिन चूक गए. ग्रेनेड वहां खड़े नागरिकों के बीच गिरा और ब्लास्ट हो गया. घटना पुलवामा जिले की है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त आतंकियों ने हमला किया उस वक्त पुलिस की टीम कहीं जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.</p> <p style="text-align: justify;">इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है. हमले की पुलिस की गाड़ी बाल-बाल बच गई. ग्रेनेड फेंकने के बाद आतंकी मौके से भागने में सफल रहे. घटना के बाद इलाके को घेर लिया गया है. पुलिस के जवान इलाके को घेरकर आतंकियों के धर-पकड़ के लिए अभियान चला रहे हैं.</p> <p style="text-align: justify;">बता दें कि कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकियों के ग्रेनेड हमले बढ़ गए हैं. पिछले हफ्ते शहर के चनापोरा इलाके में एक ग्रेनेड हमला किया गया था. इस हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए थे.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News